Mohan Yadav MP CM

Mohan Yadav MP CM

Mohan Yadav MP CM
Mohan Yadav MP CM

 

मोहन यादव (Mohan Yadav) मध्य प्रदेश यानी कि एमपी (MP) के नए मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया एक ऐसा नाम जो लोगों के मन में बहुत सारे सवाल खड़े करते हैं जैसे की मोहन यादव कौन है अचानक से इनका नाम कैसे आया तो चलिए दोस्तों आज के इस नए लेख में हम जानेंगे मोहन यादव के बारे में जो मध्य प्रदेश में चल रहे चुनाव में बीजेपी सरकार बनने के बाद Mohan Yadav को मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में नियुक्त किया गया है|

राजनीतिक सफर

Mohan Yadav कि अगर बात करें तो इनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीतिक से शुरू हुआ था जहां पर इन्होंने छात्र संघ सचिव के रूप में काम किया और उसके बाद ही उन्होंने 2013 में विधायक का चुनाव लड़े और चुनाव जीतकर विधायक बने इसके बाद 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर से चुना गया|

Mohan Yadav ने मध्य प्रदेश के उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़े और उसके साथ ही वह विपक्षी दाल यानी कि कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 12 हजार वोटो से हराया और वहां के विधायक बने हैं|

भाजपा की शानदार जीत

2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुत ही जबरदस्त जीत हासिल करी है मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव हुआ था जो 17 नवंबर 2023 में वोटिंग हुआ था जहां पर उनकी काउंटिंग 3 दिसंबर को की गई थी और आपको जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीट सिर्फ भाजपा सरकार ने हासिल किया वहीं अगर हम बात करें कांग्रेस की तो उन्होंने सिर्फ 66 सीटों पर जीत हासिल किया|

मोहन यादव की उपलब्धियां

मोहन यादव मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं उन्होंने लगातार तीसरी बार विधायक की चुनाव में चुनाव जीता है इसके साथ ही मोहन यादव की शैक्षणिक योग्यता एचडी है उन्होंने 2020 में शिक्षा मंत्री की जिम्मेवारी संभाली थी और 2023 तक इस पद पर रहे| डॉ मोहन यादव यानी की मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चेहरा जब इनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लिया गया तो सबके लिए  सरप्राइज से काम नहीं था क्योंकि किसी को यह उम्मीद नहीं था की मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाद मोहन यादव को चुना जाएगा|

 

Also read :-https://thelife4uu.com/wpl-auction-2024/

YouTube Link :-https://youtu.be/GUU23Fu8ntE?si=VXmgS67SM60ABFAC

 

 

 

 

 

Leave a Comment